मध्य प्रदेशयुवालोकल न्यूज़
मंदसौर में गर्मी से राहत: नगरपालिका ने आमजन के लिए खोला स्विमिंग पूल..!
युवाओं में खासा उत्साह..!

मंदसौर नगरपालिका द्वारा आज से आमजन के लिए स्विमिंग पूल शुरू कर दिया गया है। भीषण गर्मी के बीच इस सुविधा के खुलते ही शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्विमिंग के शौकीन पूल पर पहुंचे और ठंडे पानी का आनंद लिया।
नगरपालिका का कहना है कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं, जिससे लोग सुरक्षित माहौल में स्विमिंग का आनंद ले सकें।




