टॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

लोटखेड़ी में बाबा साहेब की जयंती पूर्व संध्या पर श्रद्धा का सागर, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने किया माल्यार्पण..!

प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद..!

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गरोठ एक्सप्रेस न्यूज़ 

 गरोठ -संविधान निर्माता एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. भीमराव अंबेडकर  की जयंती की पूर्व संध्या पर ग्राम लोटखेड़ी में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर भैसोदा मंडल अध्यक्ष  पाटीदार, भानपुरा मंडल अध्यक्ष  आदित्य मंगरोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा मांदलिया, जिला मंत्री  रामसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समानता व न्याय की स्थापना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!