*मंदसौर किसान हितों के लिए समर्पण, नेतृत्व और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए जिला युवा कांग्रेस मंदसौर के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल*

*✍️हैदर अली ✍️*
*9575766145*
मंदसौर में 15 दिनों तक चले “किसान न्याय सत्याग्रह” को सफलतापूर्वक एक प्रभावशाली पड़ाव तक पहुंचाया। यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों की आवाज को मजबूती देने वाला जनआंदोलन बन गया, जिसने पूरे जिले में नई ऊर्जा का संचार किया।
दुर्गेश सिंह पटेल के कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और जमीनी जुड़ाव के कारण यह सत्याग्रह लगातार 15 दिनों तक पूरी शांति, अनुशासन और व्यापक जनसमर्थन के साथ चलता रहा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह समापन नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई में एक सशक्त और रणनीतिक विराम है। उनकी सोच और प्रतिबद्धता ने यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि किसानों के सच्चे हितैषी और उनकी आवाज हैं।
अपने संबोधन में दुर्गेश पटेल ने किसानों की समस्याओं को बेहद प्रभावी तरीके से उठाया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, फसल बीमा की राशि और मुआवजे जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा। उनकी स्पष्टता और निर्भीकता ने आंदोलन को नई दिशा और मजबूती दी।
उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने यह संदेश दिया कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। दुर्गेश पटेल की कार्यशैली, संगठन क्षमता और किसानों के प्रति समर्पण ने उन्हें जिले में एक मजबूत और लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित किया है। इस आंदोलन में प्रदेश और जिला स्तर के अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी भी दुर्गेश पटेल की स्वीकार्यता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने सभी को एकजुट कर जिस तरह इस सत्याग्रह को सफल बनाया, वह उनकी राजनीतिक परिपक्वता और संगठन कौशल को दर्शाता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन और समापन भी उसी गरिमा और अनुशासन के साथ हुआ, जैसा कि पूरे आंदोलन के दौरान देखने को मिला। निस्संदेह, दुर्गेश सिंह पटेल ने इस सत्याग्रह के माध्यम से यह साबित कर दिया कि वे किसानों की लड़ाई के एक सशक्त, सजग और समर्पित योद्धा हैं जो न केवल आवाज उठाते हैं, बल्कि उसे अंजाम तक पहुंचाने का साहस भी रखते है इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, मंदसौर जिला प्रभारी मनोज राजानी, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बॉस, मंदसौर विधायक विपिन जैन, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, स्वीटी पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष-उज्जैन संभाग प्रभारी जावेद पटेल, देवास किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, सुवासरा विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश पाटीदार, मल्हारगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रहे परशुराम सिसौदिया उपस्थित रहे


