हर बात सोशल मीडिया पर नहीं… किसानों की समस्या पर सिसोदिया का शांत लेकिन प्रभावी प्रयास जारी..!
गेहूं तुलाई, स्लॉट बुकिंग और सैटेलाइट सर्वे को लेकर उठे सवालों के बीच विधायक चंद्रर सिंह सिसोदिया मुद्दों को उच्च स्तर तक रख रहे, समाधान की प्रक्रिया पर लगातार काम..!

संवेदनशील विषयों का समाधान अक्सर संवाद और सिस्टम के भीतर होता है, सिर्फ पोस्ट और कमेंट में नहीं..!
राकेश ग्वाला
गरोठ एक्सप्रेस न्यूज़
गरोठ–भानपुरा इन दिनों क्षेत्र में गेहूं खरीदी, स्लॉट बुकिंग और सैटेलाइट सर्वे जैसी व्यवस्थाओं को लेकर किसानों के बीच असंतोष देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कमेंट तेजी से चर्चा में आया, जिसमें सवाल उठाया गया कि किसान परेशान है और क्या जनप्रतिनिधियों को यह दिखाई नहीं दे रहा।
किसानों की चिंता अपनी जगह पूरी तरह जायज है। जब मेहनत से उगाई गई फसल समय पर नहीं तुल पाती या प्रक्रिया में रुकावट आती है, तो बेचैनी होना स्वाभाविक है। लेकिन इस पूरे विषय को केवल सोशल मीडिया के नजरिए से देखना भी अधूरी तस्वीर पेश करता है।
वास्तविकता यह है कि इस तरह की व्यवस्थाओं से जुड़ी कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनका समाधान सीधे सार्वजनिक मंचों पर नहीं, बल्कि प्रशासनिक और उच्च स्तर के संवाद के माध्यम से किया जाता है। हर मुद्दे को सोशल मीडिया या सार्वजनिक बहस में लाना जरूरी नहीं होता, क्योंकि कई बार समाधान की प्रक्रिया पर्दे के पीछे चलती है।
इसी क्रम में स्थानीय विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार संबंधित अधिकारियों और उच्च स्तर पर बात रख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे इस विषय को प्राथमिकता में रखते हुए समाधान की दिशा में प्रयासरत हैं, ताकि खरीदी व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और किसानों को राहत मिले।
यह भी उल्लेखनीय है कि यह स्थिति केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि कई जगहों पर इसी तरह की तकनीकी और प्रक्रियात्मक चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में समाधान भी व्यापक स्तर पर ही संभव है, जिसके लिए निरंतर संवाद और समन्वय आवश्यक होता है।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे जनभावना को सामने लाते हैं। लेकिन साथ ही यह समझना भी जरूरी है कि हर प्रयास सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देता। कई निर्णय और पहलें ऐसी होती हैं, जो चुपचाप आगे बढ़ती हैं और समय आने पर उसका परिणाम सामने आता है।
कुल मिलाकर, किसानों की समस्या को लेकर चिंता भी है और उस दिशा में काम भी जारी है।
विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया इस पूरे विषय को
गंभीरता से लेते हुए बिना अनावश्यक शोर के समाधान की दिशा में लगातार सक्रिय हैं ताकि किसानों को वास्तविक राहत मिल सके, न कि केवल आश्वासन।




