वीर भगत सिंह ग्रुप की अनोखी पहल, गौ माता और पक्षियों के लिए रखे पानी के पात्र..!

राकेश ग्वाला
गरोठ एक्सप्रेस न्यूज़
गरोठ क्षेत्र में जहां कई संगठन समय के साथ अपने मूल उद्देश्य से भटक जाते हैं, वहीं युवाओं द्वारा बनाया गया नया वीर भगत सिंह ग्रुप सेवा भाव और समाजहित की सोच के साथ एक नई शुरुआत करता नजर आ रहा है।
अक्सर देखा जाता है कि कई संगठन शुरुआत तो समाजसेवा के उद्देश्य से करते हैं, लेकिन समय के साथ कुछ लोग निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उनका उपयोग करने लगते हैं। ऐसे माहौल में कई युवा निराश होकर संगठन से दूरी बना लेते हैं। लेकिन गरोठ के युवाओं ने इस सोच को बदलने का संकल्प लिया है।
वीर भगत सिंह ग्रुप” से जुड़े युवाओं ने अपने पहले ही दिन सेवा कार्य की शुरुआत करते हुए गौ माता और अन्य पशुओं के लिए पानी पीने की छोटी-छोटी टंकियों की व्यवस्था की। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पेड़ों पर पानी के पात्र भी टांगे गए, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।
वर्तमान में इस ग्रुप में लगभग 30 युवा जुड़े हुए हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के सेवा भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल समाज और जीव-जंतुओं की सेवा करना है, न कि किसी प्रकार की राजनीति या निजी लाभ लेना।
क्षेत्रवासियों ने भी युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह निस्वार्थ भाव से कार्य होते रहे तो आने वाले समय में वीर भगत सिंह ग्रुप गरोठ क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होगा।




