टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़
⚡ मन्दसौर पुलिस में कार्रवाई – 4 आरक्षक लाइन अटैच ⚡
एसपी की सख्ती, लापरवाही पर सीधे एक्शन का संदेश..!

मन्दसौर। जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एसपी विनोद कुमार मीणा ने चार आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। इस कदम को विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है।
हालांकि अभी तक लाइन अटैच किए गए आरक्षकों के नाम और कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस कार्रवाई को विभाग में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आगे भी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रह सकती है।




