टॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़

रविदास मंदिर गरोठ में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अम्बेडकर जयंती, समाजजनों ने किया नमन..!

संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प..!

गरोठ। देश की दिशा और दशा बदलने वाले संविधान निर्माता, महामानव बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती गरोठ स्थित रविदास मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मेघवाल समाज छात्रावास समिति द्वारा किया गया, जिसमें अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंजर प्रतापजी गेहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी प्रभुलाल जांगड़े द्वारा किया गया, जबकि अंत में रोहित गेहलोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!