गरोठ-भानपुरा में विकास की रफ्तार तेज करोड़ों की सड़कों के लोकार्पण-भूमि पूजन से नई तस्वीर गढ़ेंगे विधायक सिसोदिया..!
24 अप्रैल को भानपुरा में होगा भव्य कार्यक्रम, मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में विकास कार्यों को मिलेगी गति..!

राकेश ग्वाला
गरोठ एक्सप्रेस न्यूज़
गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने जा रहे क्षेत्रीय विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया एक बार फिर अपने कार्यों से चर्चा में हैं। क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित सड़कों के लोकार्पण एवं नए विकास कार्यों के भूमि पूजन को लेकर 24 अप्रैल को भानपुरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम न केवल क्षेत्र के लिए विकास का प्रतीक बनेगा, बल्कि विधायक सिसोदिया की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करेगा। वर्षों से जिन सड़कों की मांग जनता कर रही थी, अब वे हकीकत बनकर क्षेत्र की तस्वीर बदलने जा रही हैं।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है।
विकास को मिली नई दिशा
विधायक सिसोदिया के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है। सड़कें किसी भी क्षेत्र की जीवनरेखा होती हैं, और इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अंचलों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
जनसेवा में अग्रणी चेहरा
विधायक सिसोदिया ने अपने कार्यकाल में केवल घोषणाएं नहीं की, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाया है। चाहे सड़क निर्माण हो, धार्मिक स्थलों का विकास हो या जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हर क्षेत्र में उनकी सक्रियता साफ दिखाई देती है।
भव्य आयोजन की तैयारियां तेज
भानपुरा स्थित प्रेम गार्डन में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडलों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बने।




